महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए RTPCR रिपोर्ट जरूरी

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (16:11 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के आहट के बीच महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए बिना किसी छूट के पिछले 48 घंटे का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया गया है। दूसरी ओर, विदेश से आने वाले यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर पिछले 15 दिनों की अपनी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी देनी होगी।
 
इसके अलावा, पुणे में अब 15 दिसंबर तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे। नागपुर शहर में भी स्कूल 10 दिसंबर तक नहीं खोले जाएंगे। दूसरी ओर, मुंबई के स्कूलों को खोलने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। मुंबई में अब पहली से 7वीं क्लास तक के स्कूल अब 15 दिसंबर को खुलेंगे। पहले इन स्कूलों को 1 दिसंबर से खोला जाना था।
 
इसके साथ ही विदेश से आने वाले यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर पिछले 15 दिनों की अपनी ट्रैवल हिस्ट्री की भी जानकारी देनी होगी। हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर अलग से काउंटर बनाए जाएंगे। सभी यात्रियों को 7 दिन के अनिवार्य इंस्टीट्‍यूशनल क्वारंटाइन में रहना होगा।
 
इतना ही महाराष्ट्र से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए दूसरे राज्यों में जाने वाले बाहर से आने वाले यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर कोरोना जांच करवानी होगी। हालांकि जिन लोगों को महाराष्ट्र सरकार की नई गाइडलाइंस की जानकारी नहीं थी और उन्हें बुधवार को यात्रा करनी है, उनके लिए परेशानी हो सकती है। क्योंकि कोरोना की जांच रिपोर्ट तत्काल मिलना मुश्किल है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

नौसेना को मिली पहली महिला फाइटर पायलट, सब लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया ने रचा इतिहास

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश से 2 सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापता

इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिंदू पक्ष को बड़ा झटका, मथुरा शाही ईदगाह को विवादित ढांचा मानने से इनकार

LIVE : इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिंदू पक्ष को बड़ा झटका, मथुरा शाही ईदगाह को विवादित ढांच मानने से इनकार

केरल में निपाह के 2 संदिग्ध मामलों के बाद 3 जिलों में अलर्ट जारी, 26 विशेष टीमें बनाईं

अगला लेख