मुंबई में बस सेवाएं बंद, नाराज यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (15:20 IST)
मुंबई। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने कहा कि राज्य परिवहन की बस सेवाएं बंद होने से परेशान यात्रियों ने मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क पर नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया और लोकल ट्रेनों की आवाजाही बाधित करने की भी कोशिश की।
 
कार्यालय जाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य परिवहन कॉर्पोरेशन (एमएसआरटीसी) ने मुम्बई में सुबह से ही बस सेवाएं बंद कर रखी हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस वजह से कई निजी कम्पनियों के कर्मचारी सड़कों पर फंस गए। वे लोकल ट्रेन में भी नहीं जा सकते क्योंकि वे आवश्यक सेवाओं की श्रेणी वाले कर्मियों में नहीं आते।
 
रेलवे ने पिछले महीने आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए मुंबई में उपनगर ट्रेन सेवाएं शुरू कर दी थीं। कोविड-19 के कारण मुम्बई में लोकल ट्रेन मार्च से बंद थी।
 
जीआरपी अधिकारी के अनुसार नाराज बस यात्री पड़ोसी पालघर जिले के नालासोपारा स्टेशन पर पटरियों पर कूद गए और सुबह करीब आठ बजे ट्रेनें रोकने की कोशिश की। उन्हें कुछ समय बाद पटरी से हटा दिया गया।
 
अधिकारी ने कहा, 'उन्होंने बस सेवा बंद होने के खिलाफ पहले रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और फिर स्टेशन परिसर में दाखिल हो गए और ट्रेनें रोकने की कोशिश की।'
 
उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई और अतिरिक्त बल तैनात कर ट्रेन सेवाएं बहाल की गईं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख