रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी एकदम स्वस्थ, अफवाहों से परिवार परेशान

शकील अख़्तर
रविवार, 13 सितम्बर 2020 (13:15 IST)
प्रसिद्ध रेडियो उद्‍घोषक अमीन सायानी एकदम स्वस्थ हैं। उनके निधन की खबरें अफवाह है। कृपया उनके निधन से जुड़ी फेक पोस्ट सर्कुलेट न कीजिए। यह बात मुंबई से अमीन  सायानी के चीफ़ कॉपीराइटर सिराज सैयद ने कही।
 
सैयद सिराज बिनाका गीतमाला के दौर से ही अमीन सायानी के साथ जुड़े रहे हैं। वे ख़ुद एक बेहतरीन रेडियो प्रोग्राम प्रेजेंटेटर और जाने-पहचाने फ़िल्म क्रिटिक हैं।

सिराज सैयद ने बताया कि असल में अमीन सायानी को लेकर यह अफ़वाह पिछले महीने उनके मुंबई के हरकिशन दास अस्पताल में भर्ती होने के बाद शुरू हुई।
 
88 साल के अमीन सायानी अपने घर में अचानक गिर गए थे। इसकी वजह से उनके सिर में चोट आई, उन्हें अस्पताल के इंटेसिव केयर यूनिट में 4 दिन तक भर्ती रहना पड़ा।

करीब एक हफ्ते बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट आए। सिराज सैयद ने कहा कि रेडियो की यह बेमिसाल आवाज़ और शख़्सियत अब अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर चुके हैं।
 
अपने कार्यक्रमों को लेकर पहले जैसे ही दिलचस्पी रखते हैं। हालांकि बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें सुनने में दिक्कत होने लगी है। इसी तरह याददाश्त में भी कमी आ रही है।
गौरतलब है कि पिछले तीन हफ्तों से रेडियो की इस माइल स्टोन आवाज़ से जुड़ी फेक पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार सर्कुलेट हो रही है।

इन पोस्ट को लेकर ख़ुद यानी सायानी परिवार भी परेशान है। बता दें कि अमीन साहब के कृतित्व, उनके हज़ारों रिकॉर्डेड टेप्स, इंटरव्यूज़ और प्रोग्राम का प्रबंधन अब उनके बेटे राजिल सायानी देखते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख