Hanuman Chalisa

कौन है ‘हनी एंड मिल्‍क’ कविता लिखकर विवादों में आई रूपी कौर?

Webdunia
रविवार, 28 मार्च 2021 (16:08 IST)
युवाओं के बीच लोकप्रिय और विवादास्पद कविता को लेकर चर्चा में रहने वाली रूपी कौर पर अश्लीलता का आरोप लगा है। भारतीय मूल की कनाडा निवासी इस शायरा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अपने पहले संग्रह 'हनी एंड मिल्क' यानी 'शहद और दूध' से चंद पंक्तियों का पाठ करते हुए उन्होंने वीडियो पोस्ट किया है। उनका कविता पाठ करने का अंदाज बिल्कुल जुदा है।

वीडियो में देखा जा सकता है रूपी झूमते और अपनी उंगलि‍यों को लहराते कविता पाठ कर रही हैं। कविता की पंक्तियों का अर्थ कुछ इस तरह है, "तुम्हें पता था तुम गलत थे, जब मेरे अंदर डूबी तुम्हारी उंगलियां उस शहद को तलाश कर रही थीं जो तुम्हारे लिए निकल न सका" वीडियो सामने आने के बाद रूपी कौर के कविता पाठ और शायरी दोनों पर 'बेबाक' कहते हुए आलोचना होने लगी।

सोशल मीडिया पर रूपी कौर के खिलाफ जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। लोग फोटो, मीम्स, वीडियो और पोस्ट के जरिए अलग-अलग अंदाज से जवाब देने में जुट गए हैं। कुछ यूजर ने इस वीडियो के लिए रूपी कौर को जेल भेजने तक की मांग कर डाली।

हालांकि, ऐसा नहीं है कि रूपी कौर की हर कोई आलोचना कर रहा है, बल्कि कुछ यूजर ने अपना समर्थन भी दिया है। उनका कहना है कि रूपी कौर के काम का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए। ये असभ्य और गैर जरूरी है।

28 वर्षीय शायरा की विशेषता आसान भाषा में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की है। उनकी कविता का फोकस महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दे और लैंगिक भेदभाव पर रहता है। युवाओं के बीच जहां उनकी कविता काफी पसंद की जाती है, वहीं कुछ लोग उन पर 'अश्लील और बेबाक' होने का भी आरोप लगाते हैं। उनकी कविता की आलोचना इसलिए भी की जाती है क्योंकि उसका कोई अर्थ नहीं होता और कविता के मानक पर खरा नहीं उतरती। इसके बावजूद, शहद और दूध कविता संग्रह की प्रतियां 30 लाख से ज्यादा बिक चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख