रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की भारत के साथ वीजा मुक्त यात्रा की हिमायत

Webdunia
शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (01:11 IST)
समरकंद (उज्बेकिस्तान)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी वार्ता के दौरान भारत और रूस के बीच वीजा मुक्त यात्रा समझौते की हिमायत की।
 
यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से अलग मोदी और पुतिन के बीच हुई एक बैठक में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास और प्राचीन संस्कृति रूसी लोगों के लिए पारंपरिक रूप से बहुत रुचि का विषय रही है।
ALSO READ: मोदी ने कहा- आज का समय युद्ध का नहीं, पुतिन बोले- जल्द खत्म करने की कोशिश
रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘तास’ ने पुतिन को उद्धृत करते हुए कहा कि इस पृष्ठभूमि में हम वीजा मुक्त पर्यटन यात्रा के सिलसिले में एक समझौते पर वार्ता प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रस्ताव करते हैं।
 
वार्ता के दौरान, मोदी ने इस बात का जिक्र किया कि मास्को और नई दिल्ली कई दशकों से एकजुट रहे हैं और उन्होंने यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी में सहायता करने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

US ट्रेड डील पर बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्र हित सबसे ऊपर

Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश, वायुसेना के 2 जवान झील में डूबे, राज्यभर में 100 से ज्‍यादा सड़कें बंद

Maharashtra : लड़की के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, पिता के विरोध पर भीड़ ने की पिटाई

आतंकवाद मानवता का दुश्मन है, त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद में प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख