RWA पर केजरीवाल का चुनावी दांव, देंगे 'मिनी पार्षद' का दर्जा

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (22:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) यहां नगर निगम की सत्ता में आती है तो ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ को वित्तीय और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा और उन्हें मिनी पार्षदों का दर्जा दिया जाएगा।
 
केजरीवाल ने इसे 'जनता चलाएगी एमसीडी अभियान' का नाम देते हुए जनता से अपील की कि वे उन्हें वोट दें और ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ (RWA) के जरिए अपने काम जल्दी पूरा कराएं। इस नजरिए का मकसद जनता को दिल्ली का मालिक बनाना है।
 
उन्होंने कहा कि अगर आप एमसीडी में सत्ता में आती है, तो हम ‘जनता चलाएगी एमसीडी’ अभियान शुरू करेंगे, जहां आरडब्ल्यूए को 'मिनी पार्षद' का दर्जा दिया जाएगा। हम वास्तव में आरडब्ल्यूए को सशक्त बनाने जा रहे हैं। हम उन्हें राजनीतिक और वित्तीय शक्तियां देंगे।
 
उन्होंने कहा कि RWA को अपने कार्यालय चलाने के लिए धन दिया जाएगा। उसे को अधिकारसंपन्न बनाया जाएगा। इसके पीछे असली उद्देश्य यह है कि दिल्ली के लोग अपने निर्णय खुद लें। मैं सभी आरडब्ल्यूए से आप का समर्थन करने की अपील करता हूं।
 
केजरीवाल ने आगे कहा कि हम एक पारदर्शी ढांचा तैयार करेंगे। हम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी भरोसा करेंगे, ताकि विधायक, पार्षद और आरडब्ल्यूए सभी जान सकें कि समस्या कहां है और जवाबदेही क्या है। जनता के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।
 
दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं और उनके लिए 4 दिसंबर को मतदान होने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव में मुकाबला आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा। मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख