मोदी की 'तारीफ' पर सचिन पायलट का सवाल, क्या गुलाम नबी आजाद की राह पर जाएंगे अशोक गहलोत?

Webdunia
बुधवार, 2 नवंबर 2022 (13:18 IST)
राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच जारी तकरार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री पायलट ने एक बड़ा बयान देते हुए इस बात की आशंका जताई कि अशोक गहलोत भी गुलामनबी आजाद की राह पर जा सकते हैं। 
 
पायलट ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा मुख्यमंत्री गेहलोत की तारीफ करना मुझे बहुत दिलचस्प लगता है। पीएम ने इसी तरह संसद में गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी। हमने देखा कि उसके बाद क्या हुआ। इस हल्के में नहीं लेना चाहिए..."
 
 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनियाभर में सम्मान मिलता है, क्योंकि वे ऐसे देश के प्रधानमंत्री हैं, जहां लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं और जो महात्मा गांधी का देश है।
 
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाम नबी आजादी की विदाई के समय भी तारीफों के पुल बांधे थे। इस पर कांग्रेस आलाकमान नाराज हो गया और उसने आजाद को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। बाद में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ दी थी। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की तारीफ सीएम अशोक गहलोत को भारी नहीं पड़ जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

मणिपुर में भीषण बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 4 लाख लोग प्रभावित, अब तक 10 की मौत

यूक्रेन के हमले से भड़का रूस, क्या परमाणु हमला करेंगे पुतिन?

नासिक त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से सिंहस्थ कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

अगला लेख