हिन्दू शब्द को गंदा कहने वाले कांग्रेस नेता पर भड़के अयोध्या के साधु-संत

संदीप श्रीवास्तव
अयोध्या। कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को लेकर विवादित बयान दिया है और कहा है कि यह शब्द भारत का नहीं है, यह शब्द पर्शिया से आया है। इसका अर्थ भी गंदा है। सतीष के बयान पर अयोध्या के संत-महंतों ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 
 
हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि कांग्रेस के नेता सतीश ने हिन्दू शब्द के बारे में जो टीका-टिप्पणी की है, ये बहुत दुखद और निंदनीय है। कांग्रेस की मानसिकता सदैव ही सनातन संस्कृति के विरोध में ही रही है। कांग्रेस शुरू से ही हिन्दू और हिंदुत्व को गाली देने का काम करतीरही है। 
 
उन्होंने कहा कि भगवान राम, कृष्ण का विरोध करना और जब उन्हें लगता है कि हिंदुओं से कुछ मतलब है तो वे भगवा वस्त्र पहन लेंगे, त्रिपुंड धारण कर लेंगे, कुर्ते के ऊपर से जनेऊ धारण कर लेंगे और फिर कहेंगे कि मेरे भी पूर्वज कश्मीरी ब्राम्हण थे। ये लोग जिस प्रकार से सनातन संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 
जीभ काटने पर 10 लाख का इनाम : वहीं, तपस्वी छावनी अयोध्या के महंत जगतगुरु आचार्य परमहंस ने तीखा विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का यह बयान अज्ञानतापूर्ण है और आपत्तिजनक है। उन्होंने हिन्दू शब्द का अर्थ बताते हुए कहा की हिन्दू शब्द का अर्थ है हि माने हिमालय, हिन्दू माने चन्द्रमा अर्थात जो हिमालय के समान स्थिर हो, विशाल हो और जो चन्द्रमा के समान सबको अमृत परोसने वाला हो, उसको कहते हैं।
 
हिन्दू उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा कि की जब शिकागो सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। क्योंकि हिन्दू ही सर्वे भवन्तु की कामना करता है। कांग्रेस नेता को ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी सतीश जारकोहाली की सदस्ता समाप्त नहीं करती तो अयोध्या से मैं जगतगुरु परमहंस घोषणा करता हूं कि जो उस मूर्ख जिव्हा काटकर लाएगा, उसे मैं 10 लाख रुपए का इनाम दूंगा। 
 
क्या कहा था जारकोहाली ने : कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पान्नी इलाके में रविवार को मानव बंधुत्व संगठन के एक कार्यक्रम के दौरान सतीश ने कहा कि हिंदू शब्द भारत का नहीं है। इसे जबरन हम पर थोपा जा रहा है। हिंदी में दिए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द का मतलब बहुत ही गंदा है। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द पर्शियन है। कुछ लोग इस विदेशी शब्द को लेकर क्यों शोर मचा रहे हैं, ये समझ नहीं आता। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बात की व्यापक चर्चा होनी चाहिए।
Edited By: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

MP : कूनो के बाद गांधी सागर अभयारण्य में चीते भरने लगे फर्राटे, मुख्यमंत्री ने चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा

पाकिस्तान में सरकार की नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू मंत्री पर हमला किया

LIVE: CM यादव ने गांधी सागर अभ्यारण्य में 2 चीतों को छोड़ा

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

अगला लेख