अस्पताल ने किया इनकार, सड़क पर साड़ी के घेरे में हुई महिला की डिलीवरी, 5 डॉक्टर हटाए गए

Webdunia
बुधवार, 20 जुलाई 2022 (13:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बीते मंगलवार एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दिखाया गया है कि एक महिला की डिलीवरी अस्पताल परिसर में साड़ी के घेरे में कराई गई। 
 
महिला के परिवारवालों का आरोप है कि अस्पताल ने महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मजबूरी में साड़ी का घेरा बनाकर महिला की डिलीवरी करानी पड़ी। वीडियो वायरल होने के बाद भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मामले की जांच के लिए एक टीम रवाना कर दी गई है। वहीं सफदरजंग अस्पताल के पांच डॉक्टरों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। 
<

Shocking : सफदरजंग अस्पताल परिसर के अंदर सड़क पर ही महिला बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर हुई। परिजनों का आरोप है कि कल रात आए थे लेकिन उन्हें अंदर नहीं लिया गया। इस मामले पर अस्पताल ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। #Safdarjung pic.twitter.com/EGulvIJ9gS

— Hemant Rajaura (@hemantrajora_) July 19, 2022 >
स्वास्थय मंत्रालय ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद की 30 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अस्पताल की लापरवाही के चलते उसे परिसर में ही अपने बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि महिला और नवजात  बच्ची का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 
मामले पर सफाई देते हुए सफदरजंग अस्पताल की मीडिया प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल ने महिला की जांच और उसकी डिलीवरी करने से मना नहीं किया। जब महिला अस्पताल पहुंची तो उसकी जांच की गई। डॉक्टरों ने उसे एडमिट होने के लिए भी कहा। लेकिन, वह एडमिशन पेपर्स के साथ पुनः उपस्थित नहीं हुई। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

गोपाल खेमका मर्डर केस : राहुल गांधी बोले, नीतीश और भाजपा ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बनाया

टेक्सास में बाढ़ से तबाही, 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता

ब्राजील में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे

राजस्थान से बंगाल तक 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, क्या है हिमाचल का हाल?

मस्क ने बनाई नई अमेरिका पार्टी, कहा लोगों को खोई हुई आजादी वापस दिलाएगी

अगला लेख