मिल रहा है सहारा रिफंड का पैसा, 10 हजार की पहली किश्त मिली

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (13:14 IST)
sahara refund : सहारा समूह में फंसा निवेशकों का पैसा अब उन्हें वापस मिलने लगा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को दावा राशि हस्तांतरित की।
 
केंद्रीय मंत्री शाह ने 112 लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपए की पहली किस्त हस्तांतरित कर दी है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 18 लाख लोगों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
 
 
10 करोड़ निवेशकों का पैसा : सहारा में करीब 10 करोड़ निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर भारत खासकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों का पैसा फंसा हुआ है। सहारा ने एजेंटों के माध्यम से लोगों से निवेश करवाया था और बदले में उन्हें अच्छा रिफंड देने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि अवधि पूरी होने के बाद भी लोगों को पैसा नहीं मिला तो लोग गुस्से में आ गए थे। फिर यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। फिर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को पैसा लौटाने के आदेश दिए थे। 
 
क्या करना होगा : पोर्टल लांच करते हुए शाह ने कहा था कि बहुत से निवेशक ऐसे हैं जो ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं आ सकते, लेकिन रिफंड के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है। क्योंकि इतनी बड़ी संख्‍या में फिजीकली भुगतान संभव नहीं है। शुरुआत में जमाकर्ताओं को 10,000 रुपए तक का रिफंड मिलेगा और बाद में उन लोगों के लिए राशि बढ़ाई जाएगी जिन्होंने अधिक निवेश किया है। 
 
इसके लिए दो बातें जरूरी हैं- मोबाइल के साथ आधार पंजीकरण और उस बैंक खाते से आधार को जोड़ना, जिसमें रिफंड जमा करना है। पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए साझा सेवा केंद्र जमाकर्ताओं की मदद करेंगे।
 
निवेशकों को रिफंड के लिए अपनी रिसिप्ट ऑनलाइन भेजकर एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा, फिर उसे पुन: पोर्टल पर अपलोड करना है। इसके बाद 45 दिन के भीतर उसे भुगतान प्राप्त हो जाएगा। इसके साथ ही रिफंड पोर्टल पर निवेशक भुगतान से संबंधित अन्य जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख