साक्षी के पदक से देश में खुशी की लहर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (11:00 IST)
रियो ओलंपिक में भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक ने भारत को पहला पदक दिला कर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर है। कांस्य पदक जीतने के बाद सोशल मीडिया पर साक्षी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तक हर किसी ने साक्षी को बधाई संदेश भेजा है। मोदी ने ट्वीट किया, 'साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया। पूरा देश खुश है। रक्षाबंधन के दिन भारत की बेटी साक्षी ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हमें साक्षी पर गर्व है।'
अरुण जेटली, वीके सिंह, हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर खट्टर, किरण बेदी, किरण रिजिजू,  खेल मंत्री विजय गोयल, बाबा रामदेव, बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, करण जोहर आदि ने ट्वीट कर साक्षी को बधाई दी।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रक्षाबंधन के दिन महिला पहलवान साक्षी मलिक को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उसने इस ऐतिहासिक उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने ट्विटर हैंडिल पर लिखा, 'साक्षी मलिक को रियो ओलंपिक में महिला कुश्ती का पदक जीतने और भारत को गौरवान्वित करने पर हार्दिक बधाई।' प्रधानमंत्री मोदी ने इसे रक्षाबंधन के मौके पर देश को उपहार बताते हुए कहा कि इससे देश के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
 
मोदी ने ट्वीट किया, 'रक्षाबंधन के इस पावन मौके पर भारत की बेटी साक्षी मलिक ने कांस्य जीतकर हम सभी को गौरवान्वित किया है।' उन्होंने कहा, 'साक्षी मलिक आने वाले सालों में भारत के कई खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी।' 
 
 
वित्तमंत्री अरूण जेटली ने लिखा, 'साक्षी मलिक को रियो में कांस्य जीतने पर बधाई। उन्होंने इतिहास रचकर देश का नाम रोशन किया है।'
 
खेलमंत्री विजय गोयल ने ट्वीट किया, 'साक्षी मलिक को बधाई। भारत के लिए रियो ओलंपिक में पहला पदक, कांस्य पदक जीतने की बधाई।' सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने लिखा, 'साक्षी को रियो में कांस्य पदक जीतने की बधाई। भारत की बेटी पर हमें गर्व है। बहुत खूब।' (भाषा)
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख