काला हिरण शिकार मामला, जानिए केस से जुड़ी दस बातें

Webdunia
गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (10:15 IST)
जोधपुर की  स्थानीय अदालत ने 5 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दो काले हिरणों की हत्या के मामले में पांच साल कारावास की सजा सुनाई जबकि अन्य आरोपी कलाकारों सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया। अदालत ने सलमान को पांच साल कारावास और 10,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
 
- मामला 1998 का है, जब सलमान खान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के करने के लिए जोधपुर गए थे। उनके साथ सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी थे। 
 
- आरोप है कि 1 अक्टूबर 1998 की रात को सलमान ने घोड़ा फॉर्म हाउस और भवाद गांव में हिरणों का शिकार किया।
 
- गोली की आवाज सुन गांव वाले मौके पर पहुंच गए। इस कारण वहां से सलमान खान अपनी जिप्सी में सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को लेकर भाग निकले। 
 
- ग्रामीणों ने दो काले हिरण बरामद किए। दोनों हिरणों की गोली लगने के कारण मौत हो चुकी थी।
 
- सरकारी वकील भवानी सिंह भाटी ने कहा कि उस रात सभी कलाकार जिप्सी कार में थे, सलमान खान वाहन चला रहे थे। हिरणों का झुंड देखने पर उन्होंने गोली चलाई और उनमें से 2 हिरण मार दिए थे।
 
- सलमान खान 4 जनवरी को सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में पेश हुए थे। सलमान के साथ ही सैफ, नीलम, तब्बू और सोनाली पर सलमान को उकसाने के आरोप लगे हैं। 
 
- इस मामले में 2 अन्य आरोपी दुष्यंत सिंह और दिनेश सिंह हैं। हिरण के शिकार के समय दुष्यंत सिंह कथित रूप से सलमान के साथ था जबकि दिनेश सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह सलमान खान का सहायक है।
 
- सलमान खान वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 और अन्य कलाकार वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं। 
 
- काला हिरण लुप्तप्राय प्रजाति का है जिसके शिकार पर रोक है। 
 
- वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 149 के तहत काला हिरण का शिकार करने पर 7 साल के अधिकतम कारावास की सजा का प्रावधान है। कुछ साल पहले तक यह सजा 6 वर्ष थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख