मोदी की आलोचना करने वाले संजय राउत ने की योगी आदित्यनाथ की तारीफ

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (22:36 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के लिए योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार को प्रशंसा की और कहा कि उन लोगों की तारीफ करनी चाहिए जिन पर लोकतंत्र में लोग विश्वास करते हैं।
 
एक पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि शिवसेना की ‘शाखाओं’ (जमीनी स्तर की इकाइयों) में बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं और सामाजिक मुद्दों को उठाया जा रहा है, जबकि आरएसएस द्वारा चलाई जा रही शाखाओं के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता क्योंकि लोगों को उनमें शामिल होने के लिए मनाना पड़ता है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस का एक इतिहास है, लेकिन अब उसे अपने ‘भूगोल’ (राष्ट्रीय राजनीति में अपना आधार मजबूत करने) पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि संजय राउत केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर परोक्ष और प्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में राउत का योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख