इंसानी खून में मिला प्लास्टिक, हैरान रह गए वैज्ञानिक

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (22:32 IST)
वैज्ञानिकों को पहली बार इंसान के रक्त में माइक्रोप्लास्टिक की उपस्थिति के सबूत मिले हैं, जो हैरान कर देने वाले हैं। गौरतलब है कि वैज्ञानिकों द्वारा जांच किए गए लगभग 77 फीसदी लोगों के रक्त में माइक्रोप्लास्टिक के टुकड़े मिले हैं।

खबरों के अनुसार, इससे जुड़ा शोध आज जर्नल एनवायरनमेंट इंटरनेशनल में प्रकाशित हुआ है। यह शोध एक बात और स्पष्ट करता है कि माइक्रोप्लास्टिक के ये कण शरीर में एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। साथ ही शरीर के अंगों में जमा हो सकते हैं।

अपने इस शोध में वैज्ञानिकों ने नीदरलैंड में 22 लोगों के रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया था। यह सभी लोग व्यस्क और स्वस्थ थे। रिसर्च में इनमें से 17 लोगों के रक्त में माइक्रोप्लास्टिक के कण पाए गए थे।

गौरतलब है कि प्लास्टिक के बड़े टुकड़े जब टूटकर छोटे-छोटे कणों में बदल जाते हैं, तो उन्हें माइक्रोप्लास्टिक कहते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि एक अन्य शोध में अजन्मे शिशुओं के प्लेसेंटा (गर्भनाल) में माइक्रोप्लास्टिक का पता चला था।जिस तरह से दुनियाभर में प्लास्टिक का उत्पादन और उपयोग बढ़ रहा है, वो पर्यावरण के लिए बड़ी समस्याएं पैदा कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान ने आतंकी नेटवर्क ध्वस्त होने का किया दावा, पहलगाम हमले से लश्कर का संबंध होने से इंकार

LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को डराना नामुमकिन, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बघेल के साथ

Weather Update: बिहार और यूपी में उफनाईं नदियां, IMD का इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

BRICS से क्यों नाराज हैं ट्रंप, टैरिफ की चेतावनी, उड़ा रहे हैं मजाक

यात्री ने उड़ते विमान में दरवाजा खोलने की कोशिश की, चालक दल के सदस्य को पीटा

अगला लेख