संजय राउत का बड़ा बयान, जजों को धमका रहे हैं कानून मंत्री रीजीजू

Webdunia
रविवार, 19 मार्च 2023 (15:05 IST)
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा बताने वाली केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू की टिप्पणियां न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को ‘इंडिया टुडे’ कॉन्क्लेव में रीजीजू ने दावा किया था कि भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा रहे कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश और कार्यकर्ता यह कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय न्यायपालिका विपक्षी दल की भूमिका निभाए।

मुंबई में रीजीजू की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा, यह किस तरह का लोकतंत्र है? क्या किसी कानून मंत्री को न्यायपालिका को धमकी देना शोभा देता है?

उन्होंने आगे कहा, यह उन न्यायाधीशों को धमकी है, जिन्होंने सरकार के आगे झुकने से इनकार कर दिया और यह न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश है। सरकार की आलोचना करने का मतलब देश के खिलाफ बोलना नहीं होता।

राउत ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देश में लोकतंत्र के खतरे में होने के बारे में बोलने के बाद अब उन्हें लोकसभा से निलंबित कराने की कवायद चल रही है। राहुल से अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगने के लिए कहे जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा, राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे और उन्हें माफी क्यों मांगनी चाहिए?

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विदेशी धरती पर देश और उसके नेताओं के खिलाफ बोला है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द

मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस

120 पुलिसवालों ने ऐसे दिया 'ऑपरेशन हनीमून' को अंजाम, पति की कातिल सोनम रघुवंशी को ऐसे घेरा

शिलांग के SP ने बताई राजा रघुवंशी केस सुलझाने की पूरी कहानी, कहा- मेघालय को बदनाम किया

सभी देखें

नवीनतम

मैंने कर दी हद पार, डोनाल्ड ट्रंप से पंगा लेकर एलन मस्क को हुआ पछतावा

Weather Update : दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

केंद्र सरकार के 11 साल, 33 गलतियां, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

अगला लेख