Festival Posters

AAP को एक और झटका, केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे संजय सिंह, भगवंत मान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (08:38 IST)
arvind kejriwal news in hindi : लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब तिहाड़ जेल प्रशासन ने आप नेता संजय सिंह और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत नहीं दी।

ALSO READ: HC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP, क्या केजरीवाल को मिल पाएगी राहत
संजय सिंह और भगवंत मान आज जेल में केजरवाल स मिलने वाले थे। उन्होंने इसके लिए जेल प्रशासन से अनुमति मांगी थी। बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुलाकात की इजाजत नहीं दी।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल प्रशासन से अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था। जिसे लेकर तिहाड़ जेल ने बुधवार को स्थिति स्पष्ट कर दी और आज मिलने की इजाजत नहीं दी।
 
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर वे 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 2 में रखा गया है।
 
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने संबंधित मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। अदालत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध बताया था। दिल्ली सीएम इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की भी तैयारी कर रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

Assam Anti Polygamy Bill : बहुविवाह पर कड़ा कानून, इस राज्य में पारित हुआ विधेयक, 7 साल की जेल के देना होगा मुआवजा

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा : योगी आदित्यनाथ

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

अगला लेख