Adani Group को लेकर AAP नेता संजय सिंह ने किया यह दावा...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (20:34 IST)
Adani Group News : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अडाणी समूह ने दिल्ली के ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें रोक दिया था। उद्योगपति गौतम अडाणी पर अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। AAP नेता ने इन आरोपों को लेकर अडाणी की जवाबदेही तय करने की बात कही है।
 
उद्योगपति गौतम अडाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि यह बात अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छिपाई गई, जिनसे अडाणी समूह ने परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे।
ALSO READ: Adani Group की कंपनियों को भारी नुकसान, Market Cap में आई 2.19 लाख करोड़ की गिरावट
अडाणी समूह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप निराधार हैं और समूह सभी कानूनों का अनुपालन करता है। इसने यह भी कहा कि इस संबंध में सभी संभव कानूनी उपाय तलाशे जाएंगे। संजय सिंह ने दावा किया कि ‘अडाणी ग्रीन एनर्जी’ ने अनैतिक तरीके से गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में बिजली आपूर्ति के ठेके हासिल किए।
 
उन्होंने कहा, अडाणी ने दिल्ली के बिजली क्षेत्र में प्रवेश करने का भी प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे, क्योंकि तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें रोक दिया था। आप नेता ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सत्ता में आती है तो बिजली की कीमतें बढ़ सकती हैं।
ALSO READ: Moody's Ratings ने कहा, गौतम अडाणी पर रिश्वत के आरोप साख की दृष्टि से नकारात्मक
राज्यसभा सदस्य ने कहा, हम चुप नहीं बैठेंगे और संसद के आगामी सत्र में इस मामले को पूरी ताकत से उठाएंगे। अडाणी समूह के प्रवक्ता ने इन आरोपों को लेकर बयान में कहा, अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) द्वारा अडाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और हम इन्हें खारिज करते हैं।
 
प्रवक्ता ने अमेरिकी न्याय विभाग के बयान का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि अभियोग केवल आरोप हैं और जब तक दोष साबित न हो जाए, तब तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाएगा। प्रवक्ता ने कहा, अडाणी समूह ने हमेशा अपने परिचालन के सभी क्षेत्रों में कामकाज, पारदर्शिता और नियामकीय अनुपालन के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है।
ALSO READ: अमेरिका के रिश्‍वतखोरी के आरोपों पर क्या बोले अडाणी?
प्रवक्ता ने कहा, हम अपने हितधारकों, भागीदारों और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हमारा एक कानून का पालन करने वाला संगठन है, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Himachal Pradesh : जर्मनी में MBA कर रहा युवक लापता, परिवार ने CM सुक्खू से लगाई यह गुहार

Iran Vs Israel : ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

मुख्‍यमंत्री कैंप कार्यालय में धामी ने कर्मचारियों के साथ किया योग

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

ईरान को एक और झटका, हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से उड़ाए करीब 8 अरब

अगला लेख