कांग्रेस को बड़ा झटका, गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने छोड़ा साथ, बीजेपी में होंगे शामिल

Webdunia
मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (16:11 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी राज्यसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया। संजय ने राज्यसभा की सदस्यता से उस समय इस्तीफा दिया है जब सरकार की ओर से पेश तीन तलाक बिल पर बहस चल रही है। संजय सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे।
 
संजय सिंह को गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह भी कांग्रेस छोड़ेंगी। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी विधायक हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में संजय सिंह को सुल्तानपुर से मेनका गांधी से हार का सामना करना पड़ा था। 
 
कांग्रेस बाद में संजय सिंह को असम से राज्यसभा सांसद बनाया था। 1980 में जब नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ने अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला किया तो संजय सिंह ने संजय गांधी को अपना समर्थन दिया था। अमेठी पर मजबूत पकड़ रखने वाले संजय सिंह पहले भी एक बार कांग्रेस का साथ छोड़ चके हैं।
 
इस्तीफा देने के बाद संजय सिंह ने कहा कि बहुत सोच-विचार कर फैसला किया है। कांग्रेस में 15-20 सालों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है। वे बिना शर्त भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। 
 
संजय सिंह के राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद संसद के इस ऊपरी सदन का कुल स्ट्रेंथ घटकर 240 रह जाएगा। 245 सदस्यों वाले इस सदन की पहले चार सीटें खाली थीं। अब संजय सिंह के इस्तीफे से 5 सीटें खाली हो गईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

UP: हापुड़ में कैंटर ने मोटरसाइकल को मारी टक्कर, 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

रनवे से फिसलकर जंगल में गिरा स्काईडाइविंग विमान, 15 लोग घायल

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

अगला लेख