संजय सिह, सुशील, एनडी गुप्ता आप के राज्यसभा उम्मीदवार

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (14:14 IST)
कुमार विश्वास और आशुतोष का पत्ता कटा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संजयसिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बुधवार को इन नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई गई। बैठक में उपस्थिति नौ सदस्यों में आठ ने इन तीनों नामों पर सहमति जताई। 
 
सिंह पार्टी के सदस्य हैं जबकि दो अन्य बाहरी हैं। कुमार विश्वास और आशुतोष का पत्त कट गया है जिनके नाम लगातार में चर्चा में थे।
 
सिसौदिया ने बताया कि पार्टी ने राज्यसभा की सदस्यता के लिए 18 प्रमुख लोगों से संपर्क किया था, लेकिन उनमें से अधिक ने पार्टी की ओर से राज्यसभा में जाने से इंकार कर दिया।
 
दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों पर  16 जनवरी को चुनाव होना है। दिल्ली विधानसभा में आप की विधायकों की स्थिति को देखते हुए उसके तीनों उम्मीदवारों की जीत तय है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले सांसदों की लिस्ट पर बवाल, कांग्रेस क्यों है नाराज?

ब्रह्मोस से डरा पाकिस्तान, रावलपिंडी से हटाएगा सैन्य मुख्यालय

ऑपरेशन सिंदूर पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर गिरी थी भारत की बैलिस्टिक मिसाइल

जल गंगा संवर्धन अभियान में सीहोर ने रचा इतिहास, खेत तालाब के निर्माण में पेश की नई मिसाल

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में हल्दवानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, CM पुष्कर धामी ने थामा तिरंगा

अगला लेख