पीएम की मौजूदगी में असम में सर्बानंद सोनोवाल ने ली शपथ

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2016 (16:36 IST)
गुवाहाटी। सर्बानंद सोनोवाल को मंगलवार को यहां खानपारा मैदान में एक विशाल सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति में असम के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।





राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य ने सोनोवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने असमी भाषा में शपथ ली। वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने हैं।
 
सोनोवाल के साथ ही गठबंधन सहयोगियों- असम गण परिषद (अगप) एवं बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के मंत्रियों समेत 10 मंत्रियों ने इस कार्यकम में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।
 
भाजपा से छह सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली, वे हैं हिमंत विश्व शर्मा, चंद्रमोहन पटवारी, रंजीत दत्ता, परीमल सुक्लाबैद्य, पल्लब लोचन दास और नबा कुमार डोली।
 
अगप के दो नेताओं- अतुल बोरा (जूनियर) और केशब महंत तथा बीपीएफ से प्रमिला रानी ब्रह्मा और रिहान डेमरी ने मंत्री पद की शपथ ली।
 
ब्रह्मा और डेमरी ने बोडो भाषा में शपथ ली, सुक्लाबैद्य ने बांग्ला में तथा बाकी ने असमी में शपथ ली। निवर्तमान कांग्रेस मुख्यमंत्री तरुण गोगोई भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।
 
इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सुरेश प्रभु, रामविलास पासवान, वेंकैया नायडू, निर्मला सीतारमण, राजीव प्रताप रूडी, जितेंद्र सिंह, जयंत सिन्हा, किरण रिजिजू और वीके सिंह शामिल थे।
 
भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश), वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान), आनंदीबेन पटेल (गुजरात), देवेंद्र फड़णवीस (महाराष्ट्र), मनोहरलाल खट्टर (हरियाणा), रमन सिंह (छत्तीसगढ़), लक्ष्मीकांत पारसेकर (गोवा) उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में गठबंधन सहयोगी दलों- अकाली दल के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (पंजाब) और तेदेपा के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (आंध्रप्रदेश) भी पहुंचे।
 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के अलावा अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कलिको पुल और सिक्किम के मुख्यमंत्री पीके चामलिंग भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन असम के मुख्य सचिव वीके पीपरसेनिया ने किया।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा... 
* असम सांस्कृतिक चेतना का केंद्र रहा है और इसकी अपनी विरासत रही है 
* असम देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएगा, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है 
* भारत का पश्चिमी क्षेत्र जितनी ऊंचाई से आगे बढ़ेगा, उत्तर भी उसी गति से आगे बढ़ेगा 
* पहले यह सेवन सिस्टर्स के नाम से जाना जाता था। असम और गुवाहाटी इसका केंद्र है 
* मैं सर्बानंद सोनोवाल और उनकी पूरी टीम को इस अवसर पर बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं

* आदिवासी समाज में पैदा हुए हैं सर्बानंद सोनोवाल 
* अब वे असम के मुख्यमंत्री बनकर राज्य का नेतृत्व करने जा रहे है 
* सहजता, मृदुलता ने जन्म से मिली है 
* सर्वानंद असम का भाग्य बदलने का पूरा प्रयास करेंगे 
* उनकी पूरी टीम असम का कल्याण करने का प्रयास करेगी 
* दिल्ली में बैठी सरकार उन राज्यों की पूरी मदद करती है जो राज्य आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है
* असम को कभी कोई कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी 
* असम की सरकार जितना दौड़ेगी, उससे एक कदम आगे दौड़ेगी केंद्र की सरकार 
Show comments

जरूर पढ़ें

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

PoK को खाली करे पाकिस्तान, गोली का जवाब गोली से, भारत का तगड़ा संदेश

भारत से पुराने रिश्‍ते और कई अहसानों के बावजूद आखिर क्‍यों अजरबैजान बना बैठा है पाकिस्‍तान का भाईजान?

सभी देखें

नवीनतम

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

Operation Sindoor को लेकर DRDO के पूर्व DG सारस्वत बोले- भारत अब एक अग्रणी शक्ति, दुनिया उसे कमतर न आंके

Mahindra Bolero और Bolero Neo Bold Edition हुए पेश, जानिए क्या है बदलाव

UP में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, लखनऊ और कानपुर के चिड़ियाघर भी किए बंद

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

अगला लेख