Hanuman Chalisa

केजरीवाल के मंत्री सत्येन्द्र जैन के घर पहुंची CBI की टीम

Webdunia
सोमवार, 19 जून 2017 (15:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में हेल्थ मिनिस्टर सत्येन्द्र जैने के घर सीबीआई टीम पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर सीबीआई की टीम उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने आधिकारिक बयान में जैन के घर सीबीआई टीम पहुंचने को केंद्र सरकार की साजिश बताया है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने मंत्री की पत्नी से समय मांगा था। बता दें कि सीबीआई ने अप्रैल में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के संबंध में आप मंत्री के खिलाफ प्राथमिक जांच दर्ज की थी। इस संबंध में एजेंसी ने हाल में उनसे पूछताछ भी की थी।

आप ने केंद्र सरकार पर 'बदले की राजनीति' करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार अपनी बदले की राजनीति के लिए सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बाद बीजेपी की सीबीआई ने मंत्री के घर पर छापा मारा।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जैन पर प्रयास इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, अकिंचन डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं मंगलयत्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए साल 2015-16 के दौरान एक लोकसेवक होने के दौरान 4.63 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप है। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

कब्र में ले जाएंगे सरेंडर का सपना! ट्रंप की मांग पर भड़का ईरान

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

गृहमंत्री अमित शाह बोले- केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिए

TRP की रेस पर लगा 'ब्रेक': सरकार का न्यूज़ चैनलों को लेकर बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मोहन यादव

तूबा के सपनों को मिले पंख, मुख्यमंत्री युवा योजना से जुड़कर बनाया सॉइल कॉन्सेप्ट ब्रांड

नेपाल में बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी को मिला बहुमत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की बड़ी हार

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया मॉडल बना यूपी

अगला लेख