Hanuman Chalisa

सत्‍येंद्र जैन को 18 महीने बाद मिली जमानत, परिवार बोला- इस साल जल्दी आ गई दिवाली...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (20:05 IST)
Satyendra Jain News : दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्‍येंद्र जैन को धन शोधन के एक मामले में सुनवाई में देरी और लंबे समय तक जेल में रहने का हवाला देते हुए जमानत दे दी। बाद में जैन के परिवार ने कहा कि दिवाली इस साल हमारे लिए जल्दी आ गई है। हम खुश हैं कि अदालत ने हमें न्याय दिया।
 
जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 30 मई, 2022 को उनसे कथित तौर पर जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा, मुकदमे में देरी और 18 महीने की लंबी कैद के मद्देनजर और इस तथ्य को देखते हुए कि मुकदमा शुरू होने में लंबा समय लगेगा आरोपी राहत के लिए पात्र है।
ALSO READ: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से ईडी ने की पूछताछ
न्यायाधीश ने 50 हजार रुपए के जमानत बॉण्ड भरने और इतनी ही राशि के दो मुचलकों पर राहत देने का फैसला सुनाया। ईडी का मामला 2017 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जैन के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है। जैसे ही न्यायाधीश ने आदेश दिया, अदालत कक्ष में मौजूद जैन की पत्नी पूनम और बेटी श्रेया रो पड़ीं।
 
श्रेया ने बाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि दिवाली उनके परिवार के लिए जल्दी आ गई। उन्होंने अदालत को बताया, हम हमेशा से जानते थे कि ऐसा होगा और यह केवल समय की बात थी। हम खुश हैं कि अदालत ने हमें न्याय दिया। दिवाली नजदीक आ रही है और हमें लगता है कि इस साल यह हमारे लिए जल्दी आ गई है, और हम उनके लिए खुश और उत्साहित हैं।
ALSO READ: Bank Fraud Case : गौतम थापर पर ईडी ने कसा शिकंजा, कुर्क की 78 करोड़ रुपए की जमीन
पूनम ने बताया कि उन्होंने अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए मुश्किल समय था, लेकिन मुझे हमेशा भरोसा था क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई गलत काम नहीं किया। हमने बहुत लंबे समय तक इंतजार किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने क्‍यों एक खबर की क्‍लिप शेयर कर कहा इसे ध्‍यान से पढ़ो, क्‍या है CBSE और OSM टेंडर से कनेक्‍शन?

Karnataka Politics : डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के लिए लिखी भावुक पोस्ट, इशारों-इशारों में दिया यह संदेश

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 5 राष्ट्रीय पहलों का किया शुभारंभ, आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्ष में प्रवेश पर स्मारक डाक टिकट का भी हुआ अनावरण

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

गृहमंत्री अमित शाह ने किया अहमदाबाद में ‘भारत माता’ की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण

अगला लेख