SBI ने बढ़ाया सेवा शुल्क! 1 जुलाई से इन सर्विसेज के लिए देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

Webdunia
मंगलवार, 29 जून 2021 (16:38 IST)
अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। SBI के ग्राहकों को 1 जुलाई से कुछ सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। एटीएम से पैसे निकालने और चेकबुक का इस्तेमाल करने को लेकर एसबीआई ने नियमों में बदलाव किया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बेसिक सेविंग डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट के लिए कई तरह के शुल्क में बदलाव किया है। बैंक BSBD अकाउंट होल्डर्स से एक महीने में चार बार से ज्यादा कैश निकालने पर शुल्क वसूलेगा। इसके साथ ही बैंक 10 चेक से ज्यादा चेकबुक की लिए शुल्क लेगा। बैंक इन सेवाओं के लिए 15 रुपए से 75 रुपए का शुल्क 'एडिशनल वैल्यू एडेड सर्विस' शुल्क के रूप में लेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि, SBI BSBD खाताधारकों को एक वित्तवर्ष में  चेक लीफ फ्री दी जाती है, इस पर कोई शुल्क नहीं लगता है। लेकिन नए नियमों के मुताबिक अगली 10 लीफ के लिए 40 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज किया जाएगा। वहीं, 25 चेक वाली चेकबुक पर 75 रुपए चार्ज किए जाएंगे। इसके अलावा इमरजेंसी चेकबुक पर 50 रुपए और जीएसटी चार्ज देना होगा। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को चेकबुक पर नए सेवा शुल्क से छुट दी जाएगी।

BSBD खाताधारकों द्वारा घर और अपनी या अन्य बैंक ब्रांच से पैसा निकालने पर शुल्क नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का दिया आदेश, मुंबई की घटना के बाद उठाया कदम

पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा केस में TMC नेताओं के यहां छापेमारी, CBI को 6 आरोपियों की तलाश

एक गुंडे के दबाव में झुकी आप, अब मेरे चरित्र पर उठाए जा रहे हैं सवाल

अरविंद केजरीवाल का दावा, अगर BJP चुनाव जीती तो शरद पवार और उद्धव ठाकरे को जेल भेज देगी

अगला लेख