SC/ST एक्ट पर संशोधन के खिलाफ सवर्ण हुए लामबंद, कई स्थानों पर आगजनी और पथराव

Webdunia
गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (20:20 IST)
नई दिल्ली।  एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर संसद में बिल पास कराने के विरोध में गुरुवार को सवर्ण संगठनों ने भारत बंद बुलाया। इसका ज्यादा असर मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में नजर आया। बंद के दौरान कई स्थानों पर पथराव और आगजनी की खबरें हैं। बंद से जुड़ी खास बातें...

बंद से जुड़े ताजा अपडेट्‍स- 
- खंडवा में सभी प्रमुख बाजार बंद, सीएम शिवराज अभी रात से खंडवा में ही है। आज स्थानीय कार्यक्रमो में शामिल होंगे नरसिंहपुर जिले में 144 धारा लगी है।
- बुरहानपुर जिले में बंद का व्यापक असर स्कूल बंद, डेयरी बंद, लोकपरिवहन के साधन बंद, सभी व्यापारिक संगठनों का समर्थन। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का भारी बल तैनात।
- भिंड में पुलिस पर पथराव प्रदर्शनकारियों ने टायर रखकर हाईव पर जाम लगाने की कोशिश। पुलिस वाहन पर लोगों ने किया पथराव। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाया।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हेलीकॉप्टर और कार से जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं।
- मध्यप्रदेश के अशोक नगर में जहां हजारों प्रदर्शनकारियों के रेलवे ट्रैक पर जमा होने के कारण कुछ ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया।
- मुरैना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मामूली झड़प के बाद स्थितियां नियंत्रण में।
- शाढ़ौरा में हजारों की संख्या में लोग बीना-कोटा रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए। इसके चलते यहां से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों को गुना और अशोकनगर स्टेशनों पर ही रोक कर रखा गया।
- मुरैना जिले के दिमनी में भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मामूली झड़प और नारेबाजी की खबर।
- कटनी में बंद के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने सत्तारूढ़ दल भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

- भिंड में भी अज्ञात तत्वों ने पथराव करते हुए आगजनी का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस ने इस प्रयास को निष्फल कर दिया। 
- भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
- रीवा में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद हैं। रीवा में प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय सिरमौर चौराहे पर आगजनी का प्रयास किया।
- भोपाल में ज्यादातर बाजार बंद है। राजधानी के सभी सीबीएसई स्कूलों में गुरुवार को ऐहतियातन अवकाश घोषित कर दिया गया है। सुबह सड़कों पर कार्यालयीन समय पर वाहनों की कतार देखी गईं। हालांकि व्यावसायिक प्रतिष्ठान ज्यादातर स्वेच्छा से बंद रखे गए हैं। पेट्रोल पंप भी आज बंद रखे गए हैं।
 
- इंदौर में भी प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। सागर में भी बाजार बंद रखे गए हैं। यहां भी प्रशासनिक अमला अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ सड़कों पर तैनात है।
- विदिशा से भाजपा विधायक कल्याण सिंह ठाकुर के घर का प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया। 
- भिंड, ग्वालियर, मुरैना और शिवपुरी में लगभग सभी बाजार बंद हैं। 
- श्योपुर के स्थानीय विधायक दुर्गालाल विजय के घर के सामने कुछ लोगों ने प्रदर्शन कर काले झंडे भी दिखाए। - छिंदवाड़ा और सिवनी में भी लोगों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखे गए हैं। सभी स्थानों पर स्थिति शांतिपूर्ण।

- झाबुआ और अलीराजपुर में भी सवर्णों के बंद के दौरान सभी बाजार लगभग बंद हैं।  
- रतलाम में भी बंद की स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। कटनी में भी समूचे बाजार बंद है।  
- शिवपुरी में भी बाजार, पेट्रोल पंप, स्कूल सभी बंद। 
- हरदा-खंडवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद के मद्देनजर दोनों ही स्थानों पर बंद को देखते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। 

- बिहार के मुजफ्फरपुर में उग्र बंद समर्थकों ने पप्पू यादव के काफिले पर हमला किया।
- आरा में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
- जहानाबाद में भी बंद समर्थकों ने पथराव किया। पथराव में एएसपी संजयसिंह घायल।
- बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। 
- राजस्थान में बंद का व्यापक असर। बंद के दौरान अधिकतर दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा निजी स्कूलों पर ताले लटके रहे। जयपुर में बंद समर्थकों ने दुकानें बंद कराईं तथा एससी एसटी एक्ट के खिलाफ नारेबाजी की।
 
- जयपुर में पुलिस ने बंद समर्थकों को कई बार खदेड़ा तथा नारेबाजी करने वाले चार व्यापारियों को हिरासत में ले लिया। शहर में जगह जगह पुलिस तैनात रही। कई पेट्रोल पंपों ने भी बंद को समर्थन देते हुए तीन घंटे के लिए पंप बंद रखे। बंद को डेढ दर्जन से अधिक समाजों के अलावा व्यापारिक संगठनों ने भी समर्थन दिया है।
 
- आरा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प। बंद समर्थकों पर पुलिस का लाठीचार्ज। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। 

- प्रदर्शन को देखते हुए इंदौर में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात।
- मध्यप्रदेश के छोटे इलाकों में बंद का व्यापक असर, धार, नालछा, मांडू में भी बंद का असर।
- प्रदर्शन के चलते ग्वालियर में भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जयभान सिंह, माया सिंह और नरेन्द्र सिंह तोमर के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई।

- भोपाल में चूड़ी और सिंदूर लेकर उतरे प्रदर्शनकारी।
- बिहार के कई हिस्सों में लोगों ने आगजनी कर किया विरोध प्रदर्शन
- बिहार के बख्तियारपुर में प्रदर्शनकारियों ने की आगजनी
- नवादा में प्रदर्शनकारियों ने आग लगाकर लगाया जाम।

देखें वीडियो : भोपाल में चूड़ी और सिंदूर लेकर उतरे प्रदर्शनकारी

- भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में निजी स्कूलों में इसके चलते छुट्टी घोषित कर दी गई। एहतियात के तौर पर ग्वालियर, भिंड, सीधी, सिंगरौली समेत कई जिलों में कलेक्टर ने स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।
- मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अतिरिक्त फोर्स मुहैया कराया गया है। राज्य में एसएएफ की 34 कंपनियां और 6,000 नवआरक्षकों को तैनात किया गया है। पूरे प्रदेश में स्थानीय स्तर पर पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है।
- मध्यप्रदेश में पुलिस मुख्यालय ने पहले ही भड़काऊ मैसेज भेजने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
 - बिहार के लखीसराय जिले में प्रदर्शनकारियों ने NH-80 को जाम किया। छपरा में प्रदर्शनकारियों ने NH-19 पर जाम लगाकर नारेबाजी की।  मधुबनी में सवर्ण आंदोलनकारियों ने एनएच-105 पर जाम लगाया।
- बिहार के मधुबनी, आरा, छगड़िया, तैमूर में बंद का असर दिख रहा है। आरा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी। छगड़िया में प्रदर्शनकारी सड़कों पर निकले। प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। खगड़िया में हाईवे 31 जाम कर दिया गया है।

<

#BharatBandh protests: Protesters stop train in Darbhanga (pic 1) and Munger's Masudan (pic 2). The nationwide bandh has been called by various organisations against amendments in SC/ST Act. pic.twitter.com/aozyb20anD

— ANI (@ANI) September 6, 2018 >- मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने वेबदुनिया प्रतिनिधि को बताया कि राज्य में आज बंद के मद्देनजर पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। इसके अलावा ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य एवं पिछड़े वर्ग के 40 से ज्यादा संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। सहोदय समूह के अध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इंदौर के सभी सीबीएसई स्कूल बंद रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख