Manipur violence : मणिपुर में चलाया तलाशी अभियान, मंत्री का गोदाम जलाया

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (22:29 IST)
Manipur violence : मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस और केंद्रीय बलों की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को 2 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जबकि शुक्रवार रात नागरिक आपूर्ति मंत्री एल सुसिंद्रो के एक गोदाम में तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा कि हिंगांग पुलिस थाना क्षेत्र के तहत इंफाल-पूर्व के कांगला सांगोमशांग में गोदाम को जला दिया गया। इंफाल पूर्वी जिला पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और अग्निशमन सेवा ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार रात इंफाल पूर्वी जिले में दो अन्य स्थानों पर भी आगजनी की घटनाएं हुईं।

राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया और बड़ी संख्या में आंसू गैस/धुएं के गोले का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। पिछले 24 घंटों के दौरान इंफाल पूर्वी जिलों से पांच हथियार बरामद किए गए। अब तक कुल 1100 हथियार, 13,702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आगे कहा कि शुक्रवार को कांगपोकपी जिला पुलिस और केंद्रीय बलों की एक संयुक्त टीम द्वारा कांगपोकपी जिले में चार स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया और चार बंकरों को नष्ट कर दिया गया। अन्य 6 बंकरों को सुरक्षाबलों ने कब्जे में लिया।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा और आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे : राहुल गांधी

दृष्टिबाधित बच्चों का शुभकामना गीत सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

नमामि गंगे योजना को लेकर कांग्रेस का दावा, मोदी और नीतीश सरकार ने ऐसी कर दी नदी की हालत

चौकड़ी भूल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के समर्थन में आए रूस और चीन

मुंबई लोकल ट्रेन हादसे पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, रेल से गिरकर 5 यात्रियों की हुई थी मौत

अगला लेख