ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्व, मुस्लिम पक्ष भी हुआ शामिल

Webdunia
शनिवार, 5 अगस्त 2023 (08:41 IST)
Gyanvapi ASI Survey : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारी शनिवार को भी सर्वेक्षण के लिए वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पहुंचे। परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण आज भी जारी है। इसमें आज हिंदू पक्ष के साथ ही मुस्लिम पक्ष के लोग भी शामिल हुए।
 
दूसरी तरफ, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने शुक्रवार को सर्वे से दूरी बनाए रखी थी। उसका कोई भी प्रतिनिधि सर्वे स्थल तक नहीं पहुंचा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा सर्वे को हरी झंडी मिलने के बाद आज कमेटी के लोग भी सर्वे में शामिल हुए।
 
ASI की टीम ने शुक्रवार को दिनभर ज्ञानवापी परिसर का सर्वे किया। 41 सदस्यीय टीम ने चार हिस्सों में बंटकर सर्वे किया। 7 घंटे से ज्यादा समय तक परिसर की आकृति तैयार की। दीवारों व उसके आसपास से साक्ष्य जुटाए गए।
 
सर्वे कर रही टीम एक-एक स्थान, दीवार व खंभों से साक्ष्य जुटा रही हैं। इसकी वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। तीनों गुंबद के नीचे और तहखानों में सर्वे की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आज रेडिएशन के जरिये जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन के सर्वेक्षण कार्य के लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
 
ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण यह तय करने के लिए किया जा रहा है कि 17वीं शताब्दी में बनी इस मस्जिद का निर्माण एक हिंदू मंदिर के ढांचे के ऊपर तो नहीं किया गया है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

LIVE: लोकसभा में अमित शाह बोले, ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

Weather Update : इन राज्यों में मानसून मेहरबान, उफान पर नदियां, सड़कें बनीं तालाब

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

अगला लेख