समुद्री अभ्यास मालाबार का दूसरा चरण अरब सागर में संपन्न

Webdunia
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (21:46 IST)
नई दिल्ली। भारत,अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यास मालाबार का दूसरा चरण आज अरब सागर में संपन्न हो गया। 4 दिन का यह अभ्यास गत मंगलवार को अरब सागर में शुरू हुआ था। मालाबार अभ्यास का पहला चरण इस महीने की तीन से छह तारीख तक बंगाल की खाड़ी में विशाखापट्टनम में हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने इस अभ्यास में पहली बार हिस्सा लिया है जिसे काफी महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। वार्षिक मालाबार अभ्यास की शुरुआत सबसे पहले 1992 में भारत और अमेरिका की 9 सेनाओं ने की थी।

कोविड-19 महामारी के चलते इस बार का अभ्यास समुद्र तक ही सीमित रहा और नौसैनिकों के बीच जमीन पर होने वाला अभ्यास नहीं हुआ। इस दौरान चारों देशों के नौसैनिकों ने अपने रण कौशल का परिचय देते हुए परस्पर अनुभव साझा किए और विभिन्न अभियानों में परस्पर तालमेल करते हुए लक्ष्यों को हासिल किया।

अभ्यास के दूसरे चरण में भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के विमानवाहक पोतों आईएनएस विक्रमादित्य और निमिट्ज ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान भारत तथा अमेरिका के लड़ाकू विमानों मिग 29 के और एफ 18 ने विमानवाहक पोतों से विभिन्न मिशनों के लिए उड़ान भरी तथा इन पर सफलतापूर्वक लैंडिंग भी की।

अभ्यास में चारों नौसेनाओं के प्रमुख युद्धपोतों,पनडुब्बियों, लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हिन्द प्रशांत क्षेत्र में मुक्त और खुले नौवहन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित कानून व्यवस्था के पक्षधर हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 पर था 8-8 लाख रुपए का इनाम

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

खुद पर हमले को लेकर क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1,500 रुपए की गिरावट

अगला लेख