Hanuman Chalisa

दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा सख्त, 5 हजार अतिरिक्त CISF जवान तैनात

Webdunia
रविवार, 30 जून 2019 (19:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के बढ़ रहे नेटवर्क को अच्छी सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने 5,000 अतिरिक्त सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। 
 
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के सुरक्षा कमान ढांचे में बढ़ोतरी करते हुए उप महानिरीक्षक रैंक पद में एक पर्यवेक्षक पद की बढ़ोतरी की है।
 
दिल्ली मेट्रो में मौजूदा समय में करीब 9,000 सीआईएसएफ कर्मी तैनात हैं और यह करीब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के करीब 370 किलोमीटर क्षेत्र में फैले 270 स्टेशनों की रक्षा करते हैं। इसमें नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद के इलाके भी शामिल हैं।
 
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो सुरक्षा इकाई के 9,000 सीआईएसएफ कर्मियों में से 7,000 नियमित या आवंटन आधार पर तैनात होते हैं जबकि अन्य नए मार्गों और स्टेशनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘आंतरिक सुरक्षा पैटर्न’ या फिर जरूरत के हिसाब से उधार लिए जाते हैं।
 
दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा बलों की बढ़ी हुई संख्या के बाद दिल्ली मेट्रो सबसे ज्यादा संख्या में सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती वाला बन जाएगा। इसके बाद सिर्फ दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डे हैं जहां प्रत्येक में 6,000 - 6,500 कर्मी तैनात हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख