हवाई अड्‍डे पर 'राम' को देखते ही चरणों में झुक गई महिला, IAS अधिकारी ने बताया भावुक क्षण (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (14:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में राम, कृष्ण एवं अन्य अवतारों के प्रति लोगों में कितनी आस्था है इसका भावुक कर देने वाला दृश्य एक हवाई अड्‍डे पर नजर आया। दरअसल, रामानंद सागर के 'रामायण' धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को देखते ही एक महिला उनके पैरों में झुक गई। महिला के पति ने भी गोविल के चरण स्पर्श किए। 
 
दरअसल, रामायण के प्रसारण के समय रामायण के पात्रों की पूजा बहुत ही आम बात थी, लेकिन 35 साल बाद भी लोगों में आस्था का ज्वार कम नहीं हुआ है। यह वीडियो आईएएस अधिकारी सुमिता मिश्रा ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा- आपकी छवि क्या है औरों के हृदय में उससे ही आपकी महानता है। रामायण टीवी धारावाहिक को 35 वर्ष हो गए पर राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल आज भी सबके लिए प्रभु श्रीराम ही हैं। भावुक कर देने वाला क्षण। 
 
जैसे ही म‍हिला अरुण गोविल को देखती वह अपना सिर उनके पैरों पर रख देती है। गोविल भी एक पल के ठिठक जाते हैं और सकुचाते हुए हाथ जोड़े हुए खड़े रहते हैं। इसी बीच, महिला का पति भी उनके चरण स्पर्श करता है। बाद गोविल ने भी महिला को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंद किया। 
<

आपकी छवि क्या है औरों के हृदय में उससे ही आपकी महानता है।रामायण टीवी धारावाहिक को 35 वर्ष हो गए पर राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल आज भी सबके लिए प्रभु श्रीराम ही हैं। भावुक कर देने वाला क्षण। @arungovil12 pic.twitter.com/4nM979xQl3

— Dr Sumita Misra IAS (@sumitamisra) September 30, 2022 >
हालांकि कुछ लोगों ने तीखे कमेंट भी किए। अंजू सिंह ने लिखा- अब भी लोग अशिक्षित और अंधविश्वास मे जी रहे हैं कि वो अरुण गोविल और भगवान राम मे अंतर नहीं कर पा रहे। घोर कलयुग है अशिक्षित समाज का। वहीं, मनीष रॉय ने लिखा- अखंड बकवास, ये आप लोगों और सिस्टम की कमजोरी है कि देश अभी तक इतना अनपढ़ है।
 
आईपीएस पंकज चौधरी लिखते हैं- अदभुत है, यही संस्कार हैं, भावुक करने वाला पल। सुशांत मुखर्जी लिखते हैं- ये तो सच है आज भी प्रभु राम का स्मरण करते ही आपका (अरुण गोविल) चेहरा सामने आता है। जय श्री राम। एक अन्य ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- इसे अंधश्रद्धा कहते हैं। ये बात आप जैसी IAS नहीं समझ पाए यही इस देश का दुर्भाग्य है। शपथ संविधान की लेते हैं और श्रद्धा में कोई और। 
Edited by : Vrijendra Singh Jhala (सोशल मीडिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख