'स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को तुच्छ साबित करने पर तुली सरकार'...स्वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी का पलटवार

Webdunia
सोमवार, 15 अगस्त 2022 (12:07 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर सोमवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने इन 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की ‘आत्ममुग्ध सरकार’ स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है।
 
उन्होंने एक बयान में कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
 
सोनिया गांधी के अनुसार भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है। 
 
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कठघरे में खड़ा करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

स्वेज की खाड़ी में तेल निकालने वाला जहाज पलटा, चालक दल के 4 सदस्यों की मौत

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है दलाई लामा का उत्तराधिकारी

बहु-दिव्यांग गुरदीप को मिली सरकारी नौकरी, जानिए बिना देखे, सुने और बोले कैसे करती हैं संवाद

गाजा में 60 दिन के संघर्षविराम के लिए इजराइल राजी, ट्रंप की हमास को चेतावनी

चुनाव चिह्न विवाद में शिवसेना (UBT) की याचिका पर 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

अगला लेख