Hanuman Chalisa

महंगी पड़ी वंदे भारत ट्रेन के साथ सेल्फी, बंद हो गए गेट, 190 किमी दूर पहुंचा

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (15:50 IST)
राजमुंदरी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ सेल्फी लेना एक शख्‍स को खासा महंगा पड़ गया। जैसे ही वह सेल्फी लेने ट्रेन में चढ़ा, गेट बंद हो गए और ट्रेन चल दी। उसे ट्रेन में करीब 190 किलोमीटर का सफर करना पड़ा। इस बीच टीटी ने उसे पकड़ लिया।
 
बताया जा रहा है कि यह वाकया आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में हुआ। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देख यह शख्‍स खुद को रोक नहीं पाया और ट्रेन पर चढ़कर फटाफट एक के बाद कई सेल्फियां ली। इस बीच जैसे ही वह ट्रेन से उतरने लगा, गेट बंद हो गए। 
 
इस बीच टीसी भी आ गया। उसने टीसी से दरवाजा खोलने की मिन्नत की, लेकिन टीसी ने इसमें असमर्थता जाहिर कर दी। इसके बाद वह ट्रेन में सवार होकर 190.6 किलोमीटर दूर विशाखापत्तनम तक गया। टीसी ने उससे विशाखापत्तनम तक का किराया लिया और वहां उतार दिया। बाद में किसी तरह वह विशाखापटनम से राजमुंदरी लौटा।
उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखापटनम के बीच चलती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख