अनुच्छेद 370 : 70 आतंकियों को कश्मीर से आगरा शिफ्ट किया गया

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (00:46 IST)
श्रीनगर/आगरा। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस बीच खबर आ रही है कि 70 आतंकवादियों और अलगाववादियों को आगरा शिफ्ट किया गया है। इन लोगों को वायुसेना के विशेष विमान से आगरा लाया गया।
 
इस बीच प्रशासन ने कहा है कि कश्मीर में स्कूल और कॉलेज 10 अगस्त तक बंद रहेंगे। धारा 144 भी अगले आदेशों तक लागू रहेगी।
 
सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस समूह में शामिल अलगाववादी पथराव संबंधी घटनाओं में शामिल रहे हैं और उनका इतिहास गड़बड़ी पैदा करने का रहा है।
 
उन्होंने साथ ही बताया कि वे कश्मीर घाटी में अलगाववादी समूहों के कथित सक्रिय सदस्य रहे हैं। इन्हें वायुसेना के एक विशेष विमान से उत्तरप्रदेश ले जाया गया और आगरा के केंद्रीय कारागार में बंद कर दिया गया। बंदियों को लाते समय गाड़ियों की खिड़कियों को भी सुरक्षा के लिहाज से ढंक कर रखा गया था। जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख