मोदी सरकार पर शबाना आजमी का निशाना, आलोचना करने पर कह दिया जाता है राष्ट्रविरोधी

Webdunia
रविवार, 7 जुलाई 2019 (09:25 IST)
इंदौर। फिल्‍म अभिनेत्री शबाना आजमी ने शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में दौरान उन्‍होंने कहा कि आजकल ऐसा माहौल है कि सरकार की आलोचना करने वाले को राष्‍ट्रविरोधी कह दिया जाता है, लेकिन इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्‍योंकि किसी को उनका सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
 
शबाना आजमी ने कहा कि हम गंगा-जमुनी तहजीब में पलेेेे-बढ़े हैं। हम इन हालात के आगे घुटने नहीं टेक सकते। भारत एक खूबसूरत देश है। देशवासियों को तोड़ने की कोई भी कोशिश से देश के लिए अच्छा नहीं होगा। इस कार्यक्रम में मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।
 
शबाना आजमी ने कहा कि देश की कमजोरी बताने में कोई बुराई नहीं है बल्कि इससे देश की प्रगति होती है। मुल्‍क की अच्‍छाई के लिए जरूरी है कि हम इसकी बुराई बताएं। उन्‍होंने कहा कि जब हम मुल्‍क की बुराई नहीं बताएंगे तो हालात अच्‍छे कैसे होंगे?
 
शबाना ने कहा कि हमारा जो मुल्क है, जिस पर हम फख्र करते हैं, उसकी अखंडता के लिए संघर्ष करते रहेंगे और हम कामयाब होंगे। महिलाओं की बात करते हैं तो सांप्रदायिकता उसके साथ जुड़ी हुई है। सांप्रदायिक दंगे होते हैं तो उसका घर बर्बाद होता है, बच्चे बेघर हो जाते हैं, सबसे बड़ी शिकार वेे ही बनती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

Nigeria: बेन्यू राज्य में कई समुदायों पर बंदूकधारियों के हमलों में 20 लोगों की मौत

कर्नाटक के मंत्री जारकीहोली ने डी लिट की उपाधि लेने से किया इंकार, जानिए क्या है कारण

अगला लेख