भारत माता की जय के उद्‍घोष के बीच शहीद संग्राम पाटिल का अंतिम संस्कार

Webdunia
सोमवार, 23 नवंबर 2020 (12:57 IST)
पुणे। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के रहने वाले सेना के जवान संग्राम पाटिल का सोमवार को यहां उनके मूल स्थान पर ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के बीच पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
 
पाटिल के परिजनों और सैकड़ों की संख्या में आए स्थानीय लोगों ने जवान को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। मराठा लाइट इन्फेंट्री में हवलदार पाटिल शनिवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में शहीद हो गए थे।
ALSO READ: Inside Story : पाकिस्तानी साजिश की सुरंगें, सीमा पर बढ़ी सुरक्षाबलों की मुश्किल
रविवार को उनकी पार्थिक देह वायुसेना के विमान से पुणे लाई गई जिसके बाद कोल्हापुर के निकट करवीर तहसील के गांव निगावे ले जाया गया।
 
पाटिल की अंत्येष्टि के दौरान ग्रामीणों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘संग्राम पाटिल अमर रहें’ के नारे लगाए। पाटिल के परिवार में उनके माता-पिता और भाई के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा पर स्थित दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी जिसमें हवलदार पाटिल घायल हो गए थे तथा बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया था।
 
इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में कोल्हापुर के ही एक जवान ऋषिकेश जोंढाले शहीद हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख