TIME मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में 'शाहीनबाग की दादी' 82 साल की बिलकिस बानो भी शामिल

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (20:18 IST)
नई दिल्ली। शाहीनबाग में सीएए (CAA) बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली दादियों में से एक बिलकिस बानो  टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल की गई हैं। बिलकिस दिल्ली के शाहीनबाग में कई महीनों तक धरने पर बैठी रही थीं।
ALSO READ: आयुष्मान खुराना TIME मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल, दीपिका पादुकोण ने लिखी उनकी प्रोफाइल
82 साल की बिलकिस बानो को दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में जगह मिली है। दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भारत के 5 लोगों को जगह दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिल्किस, अभिनेता आयुष्मान खुराना, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (जो भारतीय हैं) और लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर रवींद्र गुप्ता शामिल हैं।
 
टाइम की इस लिस्‍ट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन, कमला हैरिस, जो बाइडन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल समेत दुनियाभर के कई नेता शामिल हैं।
 
सोशल मीडिया पर छाई दादी : बिलकिस दादी शाहीनबाग प्रदर्शन में मशहूर चेहरा थीं। बिलकिस करीब 3 महीनों तक विरोध के दौरान शाहीन बाग की सड़कों पर बैठी रही थीं। टाइम की लिस्ट की सूची की शामिल होने की खबर आने के बाद बिलकिस सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं।
ALSO READ: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सफाई, इसलिए कभी-कभी नहीं लगाता मास्क
गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ शाहीनबाग में लोगों ने महीनों तक प्रदर्शन किया था। इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी थीं। महीनों तक चले प्रदर्शन के बाद कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने शाहीन बाग को खाली करा दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

जी-7 शिखर सम्मेलन 2025: राष्ट्रपति ट्रम्प इस बार G-7 समिट में क्या नया बखेड़ा करेंगे?

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

क्या भारत ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए रख सकता है?

क्‍या है पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्‍च सम्‍मान, किसे मिलता है और क्‍यों?

क्या एलियन भेज रहे हैं पृथ्वी पर सिग्नल? मिल्की वे में रहस्यमयी पिंड से मिल रही एक्स-रे और रेडियो तरंगें

अगला लेख