गुलाब के बाद अब आ रहा है शाहीन तूफान, IMD ने जारी किया राज्यों को अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (12:34 IST)
नई दिल्ली। 'गुलाब' चक्रवाती तूफान का कहर अभी थमा नहीं है कि एक नए चक्रवाती तूफान की आशंका प्रबल हो रही है। महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह तूफान खास तौर से चिंता का सबब बन सकता है। अरब सागर में तैयार होने वाला यह तूफान महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री किनारे वाले इलाकों में अपना असर दिखाएगा।

ALSO READ: चक्रवाती तूफान गुलाब से आंध्र के तटवर्ती जिलों में भारी बारिश
 
चक्रवाती तूफान गुलाब कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है और मौसम अधिकारियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ चक्रवात गुलाब 2-3 दिनों में चक्रवात शाहीन के रूप में फिर से पैदा हो सकता है। कतर ने तूफान का शाहीन नाम दिया है, जो हिन्द महासागर में एक ट्रॉपिकल चक्रवात के नामकरण के लिए सदस्य देशों का एक हिस्सा है।

ALSO READ: बड़ी खबर, बलवीर गिरि ही होंगे महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी
 
मौसम विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि अगले 6 घंटों के दौरान तेलंगाना और इससे सटे मराठवाड़ा और विदर्भ के क्षेत्रों में डिप्रेशन का केंद्र बना हुआ है। एनडीआरएफ की एक टीम को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में तैनात किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात गुलाब के अवशेष से अरब सागर के ऊपर अब एक और चक्रवात शाहीन बन सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख