शाहीनबाग में 70 दिन बाद खुला एक रास्ता, वार्ता का असर

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (17:55 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ने वाली एक सड़क को खोल दिया है।
 
दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी करीब 2 महीने बाद नोएडा-फरीदाबाद नंबर 9 को जोड़ने वाली सड़क को खोल दिया है।
 
सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार साधना रामचंद्रन और वकील संजय हेगड़े के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी इस सड़क को खोलने को तैयार हुए हैं।
 
खबरों के अनुसार पुलिस ने शनिवार शाम को सड़क के एक तरफ से बैरिकेडिंग खोल दी है। इसके बाद यहां से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। खबरों के मुताबिक केवल एक तरफ से सड़क खुलने के चलते फिलहाल यहां ट्रैफिक काफी धीमा है। 
 
चौथे दिन शनिवार सुबह वार्ताकार रामचंद्रन यहां पहुंचीं और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रास्ता खोलने के लिए समझाया। प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकार के सामने 7 मांगें रखते हुए कहा कि जब तक CAA वापस नहीं लिया जाता, तब तक रास्ते को खाली नहीं किया जाएगा। (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख