शरद यादव, अली अनवर राज्यसभा के लिए अयोग्य करार

Webdunia
मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (00:36 IST)
नई दिल्ली। जद यू के बागी नेता शरद यादव और अली अनवर को आज रात राज्यसभा से अयोग्य करार दिया गया। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू की तरफ से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। नायडू ने कहा कि तत्काल प्रभाव से उनकी राज्यसभा की सदस्यता समाप्त की जाती है।
 
राज्यसभा के सभापति जद यू के इस तर्क से सहमत थे कि दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए और विपक्षी दलों के कार्यक्रमों में शामिल होकर ‘स्वेच्छा से अपनी सदस्यता त्याग दी।’ जद यू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से हटने और भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद यादव ने विपक्ष से हाथ मिला लिया था।
 
यादव को पिछले वर्ष सदन के लिए चयनित किया गया था और उनका कार्यकाल 2022 में खत्म होने वाला था। अनवर का कार्यकाल अगले वर्ष की शुरुआत में खत्म होने वाला था। जद यू के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में हैं और वह खुद को अयोग्य ठहराए जाने पर कल प्रतिक्रिया दे सकते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

क्या US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निगाह नोबेल शांति पुरस्कार पर है?

कहानी पाकिस्तान के इस्लामी बम की

LIVE: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा

LoC : शासक हैं तोप के गोले और उनकी रानियां हैं बंदूकों की गोलियां, बस यहां है मौत का साम्राज्य

JNU ने तुर्की की यूनिवर्सिटी के साथ किया समझौता रद्द, कहा- देश के साथ खड़े हैं

अगला लेख