शरद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को, विमान से पैतृक गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (12:50 IST)
भोपाल। वरिष्ठ समाजवादी नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
 
जद (यू) की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख एवं यादव के करीबी सहयोगी गोविंद यादव ने कहा कि वरिष्ठ नेता का अंतिम संस्कार नर्मदापुरम (पहले होशंगाबाद) जिले की बाबई तहसील के उनके पैतृक गांव आंखमऊ में शनिवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यादव का पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली से मध्यप्रदेश लाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि छात्र नेता के रूप में शुरुआत करने के बाद शरद यादव ने 1974 में मध्यप्रदेश की जबलपुर सीट से लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी जिसने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचा दिया।
 
उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में शरद यादव 7 बार लोकसभा चुनाव जीते। वे उच्च सदन के भी सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि जबलपुर के अलावा उन्होंने उत्तरप्रदेश के बदायूं और बिहार के मधेपुरा से भी लोकसभा चुनाव जीता, जो किसी भी राजनेता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

BJP के पूर्व सहयोगी के साथ एक ही मंच पर दिखेंगे राहुल गांधी और शरद पवार, दिल्ली में होगा यह कार्यक्रम

कर्नाटक के तटीय इलाकों में मूसलधार बारिश और भूस्खलन से 3 लोगों की मौत

सीएम धामी ने की विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

पीएम से मिलते ही रो पड़े शुभम द्विवेदी के परिजन, क्या बोले नरेंद्र मोदी?

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

अगला लेख