Adani Group : अडाणी समूह के शेयरों में आई तेजी, हिंडनबर्ग का असर हुआ खत्‍म

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2023 (19:35 IST)
नई दिल्ली। शेयर बाजारों में सुधार के बीच अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 14.70 प्रतिशत चढ़कर 1,564.55 रुपए पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 15.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,580 रुपए पर पहुंच गया था। कंपनी का शेयर दो दिनों में 31 प्रतिशत चढ़ चुका है।

अडाणी एंटरप्राइजेज का बाजार मूल्यांकन 2 दिन में 42,219.95 करोड़ रुपए बढ़ गया। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन में 5 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 4.99 प्रतिशत, अडाणी विल्मर में 4.99 प्रतिशत, एनडीटीवी में 4.99 प्रतिशत और अडाणी पावर में 4.98 प्रतिशत की बढ़त हुई।

अडाणी टोटल गैस के शेयर में 4.85 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट में 3.32 प्रतिशत, एसीसी में 2.14 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट में 1.61 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। पिछले 8 कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को बढ़कर बंद हुए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़कर 59,411.08 अंक पर बंद हुआ।

बुधवार को कारोबार के अंत में अडाणी समूह की 10 कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 7.56 लाख करोड़ रुपए था। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडाणी समूह पर शेयरों के भाव बढ़ाने के लिए हेराफेरी करने और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। हालांकि समूह ने इन सभी आरोपों को झूठ और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख