Hanuman Chalisa

भाजपा में शामिल होने की बात पर क्या बोले शशि थरूर

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (14:51 IST)
कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने उनके अगले लोकसभा चुनावों से पूर्व भाजपा में शामिल होने संबंधी मीडिया में आईं रिपोर्टों का सोमवार को खंडन किया।
 
थरूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा है कि बहुत सारे लोग मुझ से पूछ रहे हैं लिहाजा मैं फिर दोहराता हूं की मेरी सोच और प्रतिबद्धताएं भाजपा से मेल नहीं खातीं।
 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से ज्यादा समय से मैं बहुलवादी भारत की बातें करता और लिखता आया हूं जिसमें सभी नागरिक और समुदायों को समान अधिकार दिया जाता है। इस पर मैं समझौता नहीं कर सकता। भाजपा में मेरे शामिल होने की अफवाह बार-बार उड़ाई जाती है जो कि पूरी तरह से निराधार है। मैं इन खबरों का खंडन करता हूं।
 
इससे पहले एक कार्यक्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कोडियार बालाकृष्णन ने आरोप लगाया था कि थरूर और कुछ अन्य कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। थरूर से पहले केरल राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष एमएम हसन ने भी माकपा के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि माकपा पार्टी को बदनाम करने के लिए ऐसी अफवाह उड़ा रही है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने किया अहमदाबाद में ‘भारत माता’ की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

कॉकरोच जनता पार्टी को हाईकोर्ट का झटका, जल्द बहाल नहीं होगा एक्स अकाउंट

RBI ला रहा है प्लास्टिक के नोट! न फटेंगे, न गलेंगे; जानिए कागजी नोटों की जगह क्यों पड़ी इसकी जरूरत

शाकंभरी सिद्धपीठ में आधी रात आई विनाशकारी बाढ़, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

अगला लेख