कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले शशि थरूर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

Webdunia
सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (16:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बहरहाल, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी मुलाकात किस परिप्रेक्ष्य में हुई है।
 
लोकसभा सदस्य थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात ऐसे समय की है जब हाल ही में उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। उधर, कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की।

माना जा रहा है कि उन्होंने झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सूचित किया। कुछ सप्ताह पहले, झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर पैसे के साथ पकड़े गए थे। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का आरोप है कि झारखंड सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही, एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव

स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

अगला लेख