अमेरिकी नौसेना के अभियान पर शशि थरूर बोले- मामले को कूटनीतिक ढंग से हल करना चाहिए...

Webdunia
बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (17:12 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि अमेरिकी नौसेना का भारत की पूर्वानुमति के बिना इस सप्ताह लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जल क्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू करना 'अपमानजनक' व्यवहार को दिखाता है तथा इस मामले को कूटनीतिक ढंग से हल करना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, अमेरिकी नौसेना का लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जल क्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू करने को लेकर भारत में गुस्सा समझने लायक है। बहरहाल, यूएन क्लॉज़ (समुद्री क्षेत्र का कानून) में ऐसा कुछ नहीं है जो इस क्षेत्र से होकर नौपरिवहन की स्वतंत्रता से जुड़े भारत के रुख का समर्थन करता हो।

थरूर ने कहा कि अमेरिकी लक्षद्वीप के निकट वही कर रहे हैं, जो वह दक्षिणी चीन सागर में और उससे गुजरते हुए करने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत की संवेदनाओं का सम्मान नहीं करने का आरोपी ठहराया जा सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून भंग करने का आरोप नहीं लगाया जा सकता। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले का हल कूटनीतिक ढंग से किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में भारत की पूर्वानुमति के बिना लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जल क्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद भारत ने कहा कि उसने राजनयिक माध्यमों से वॉशिंगटन को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के सात अप्रैल के इस बयान पर भी विरोध दर्ज कराया कि अमेरिकी जहाज जॉन पॉल जोन्स द्वारा नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान में, अंतरराष्ट्रीय कानून में निर्धारित समुद्री क्षेत्र के कानूनन इस्तेमाल, अधिकार और स्वतंत्रता को कायम रखा गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख