तिब्बत के लोगों के लिए नत्थी वीजा जारी करे सरकार : शशि थरूर

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2023 (01:46 IST)
Shashi Tharoor demands stapled visa : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किए जाने की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार को भी यहां आने वाले तिब्बत के हर व्यक्ति के लिए नत्थी वीजा जारी करना चाहिए।
 
उन्होंने यह भी कहा कि भारत को यह भी स्पष्ट कर देना चाहिए कि जब तक तिब्बत और भारत के बीच विवादित सीमा का समाधान नहीं हो जाता, तब तक तिब्बतवासियों को नत्थी वीजा ही जारी किया जाएगा। भारत सरकार ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किए जाने को गुरुवार को अस्वीकार्य बताया था और कहा था कि वह ऐसे कदमों का समुचित उत्तर देने का अधिकार रखता है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत पहले ही इस मामले पर चीनी पक्ष के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज करा चुका है और भारतीय नागरिकों के लिए वीजा व्यवस्था में अधिवास या जातीयता के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।
 
थरूर ने ट्वीट किया, अब बहुत हो गया। अपने खिलाड़ियों और चीनी वीज़ा चाहने वाले हर दूसरे अरुणाचलवासी को निराश करने की बजाय, हमें तिब्बत से भारतीय वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले किसी भी व्यक्ति को स्वयं नत्थी वीज़ा जारी करना शुरू करना चाहिए। हमें यह भी कहना चाहिए कि जब तक तिब्बत और भारत के बीच विवादित सीमा का समाधान नहीं हो जाता, हम ऐसा करना जारी रखेंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका से किया गिरफ्तार, आर्थिक अपराध के बाद 27 साल से थी फरार

LIVE : महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 3 की मौत

अगला लेख