Hanuman Chalisa

शशि थरूर ने फिर चौंकाया, आखिर पूछना पड़ा - 'quomodocunquize का मतलब क्या है'

Webdunia
सोमवार, 23 मई 2022 (10:19 IST)
कांग्रेस नेता शशि थरूर समय-समय पर लोगों का अंग्रेजी शब्दकोश ज्ञान बढ़ाते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने एक नया शब्द सिखाया है। शशि थरूर अपनी बेहतरीन अंग्रेजी और दुर्लभ शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कठिन उच्चारण वाले अंग्रेजी शब्द ‘क्यूमोडोकुनक्वीज़’ का उपयोग करते हुए रेल मंत्रालय पर किसी भी तरह से कमाई करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने रविवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को दोबारा लागू करने की मांग करते हुए रेल मंत्रालय पर ‘क्यूमोडोकुनक्वीज’ शब्द के जरिए कटाक्ष किया। थरूर के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनसे शब्द का मतलब भी पूछा।

इस शब्द का अर्थ ‘किसी भी संभव तरीके से पैसा कमाना होता है’ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हाल ही में की गई घोषणा के जवाब में शशि थरूर का तंज आया है। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से ही रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट निलंबित है और उसे दोबारा लागू करने की मांग की जा रही है।

वैष्णव ने कहा कि रेलवे पहले से ही रियायती दर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “परिचालन खर्चों के लिए खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 के लिए, रेलवे एक यात्री से केवल ₹45 एकत्र करता है। हमें रेलवे को परिवहन का एक स्थायी साधन बनाए रखने में योगदान देना होगा।”

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

संबित पात्रा का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, सेट किए भारत और पीएम मोदी के खिलाफ नैरेटिव

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

क्या कर्नाटक के सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार? सिद्धारमैया कैंप में लगी सेंध

शेख हसीना को 3 और मामलों में मिली सजा, क्या भारत भेजेगा वापस बांग्‍लादेश?

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक

अगला लेख