शत्रुघ्न सिन्हा ने किया कुमार विश्वास का समर्थन

Webdunia
गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (17:50 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास और आशुतोष को नजरअंदाज करने पर आश्चर्य व्यक्त किया है।


भाजपा नेता ने कहा कि आप की ओर से सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया जाना जनता की ताकत के खिलाफ पैसे की ताकत का परिचायक है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

गौरतलब है कि आप ने दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 16 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए सर्वश्री संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

सिन्हा ने सिंह की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें कवि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मित्र कुमार विश्वास के लिए बेहद अफसोस है। भाजपा नेता ने कहा कि आप की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी एवं पत्रकार आशुतोष का नाम भी दरकिनार किए जाने को लेकर उन्हें बहुत आश्चर्य है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख