शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा मोदी पर निशाना, जनता पूछ रही है सवाल- यह क्या हो रहा है...

Webdunia
शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (13:29 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। कुछ समय पहले शत्रुघ्न सिन्हा आम आदमी पार्टी के मंच पर दिखाई दिए थे। वे खुलकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते नजर आते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और राफेल सौदे के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत या राफेल सौदा का मामला हो, इनमें से हम किसी का हल करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता तू-तू, मैं- मैं के आरोप-प्रत्यारोप के खेल में फंसना नहीं चाहती है। उसे परिणाम चाहिए। उन्होंने वर्तमान स्थिति की तुलना नीम चढ़े हुए करेले से की है।
शत्रुघ्न ने दूसरी पोस्ट में कहा कि लोग महाभारत के धृतराष्ट्र की तरह महसूस कर रहे हैं। वे केवल एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि 'ये सब क्या हो रहा है?' साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है कि बिना आपके आशीर्वाद, सहमति और पुष्टि के विशेष मामलों को दबाया गया, विश्वास करना मुश्किल है। लोग कुछ समय से दावा कर रहे हैं कि हमारे लोग अधिकांश मीडिया पर नियंत्रण रखते हैं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में 33 मुकदमों वाला कुख्यात गौकश इस्लामुद्दीन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

LIVE: शेफाली जरीवाला का निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

ट्रेन के वेटिंग टिकटों की संख्‍या सीमित करने पर बवाल, क्या बोले एक्सपर्ट?

टच हुआ स्कूटर, चाकू घोंपकर ली युवक की जान

स्पेन ने इजराइल को लेकर यूरोपीय संघ की चुप्पी पर उठाए सवाल

अगला लेख