विरोध में इतिहासकार शेखर पाठक ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाया

Webdunia
मंगलवार, 3 नवंबर 2015 (09:22 IST)
नैनीताल। देश में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में अपने सम्‍मान और पुरस्‍कार लौटाने वालों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। इस बार उत्तराखंड के प्रसिद्ध लेखक और इतिहासकार शेखर पाठक ने सोमवार को अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया।
हिमालयी इतिहास और पर्यावरण के विशेषज्ञ माने जाने वाले इतिहासकार डॉ. शेखर पाठक ने नैनीताल में चल रहे चौथे नैनीताल फिल्म महोत्सव में अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की घोषणा की।
 
पाठक ने कहा कि उन्होंने यह फैसला देश में बढ़ रहे 'असहिष्णुता' के माहौल और हिमालयी क्षेत्र की उपेक्षा के विरोध में लिया है। डॉ. शेखर पाठक ने कहा कि इन दिनों देश का माहौल बेचैन करने वाला है। उन्‍होंने खुद को हिमालय पुत्र बताते हुए पुरस्कार लौटाकर पहाड़ के संसाधनों की लूट का विरोध दर्ज कराने का उनका यह अपना तरीका बताया है।
 
पाठक ने कहा कि भारत एक सहिष्णु देश है, लेकिन पिछले कुछ समय में कर्नाटक में साहित्यकार कलबुर्गी हत्याकांड, महाराष्ट्र में दाभोलकर हत्याकांड के अलावा किताब विमोचन के दौरान महाराष्ट्र में सामाजिक कार्यकर्ता सुधींद्र कुलकर्णी पर स्याही पोतने, गुलाम अली का शो रद करने आदि जैसी तमाम घटनाएं हुई हैं, जिससे मैं काफी आहत हुआ हूं। 
 
उल्लेखनीय है कि इतिहासकार, लेखक और शिक्षाविद शेखर पाठक को वर्ष 2007 में पद्मश्री दिया गया था। डॉ. शेखर पाठक हिमालय क्षेत्र के विशेष जानकार माने जाते हैं। वह हिमालय के संरक्षण और पहाड़ों की रक्षा के लिए भी कई आंदोलन कर चुके हैं।
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया