Hanuman Chalisa

शिरडी में चमत्कार! दीवार पर भक्तों को दिखे साईंबाबा...

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (09:47 IST)
शिरडी। शिरडी में साईं मंदिर में दीवार पर भक्तों को साईं बाबा दिखने की अफवाह फैलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। साईं बाबा के दिखने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर की एक दीवार पर साईं बाबा का चित्र उभर आया है। 
 
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बुधवार की रात यह अफवाह फैली कि शिरडी मंदिर कैंपस में स्थित द्वारका माई मंदिर की दीवार पर साईं बाबा की तस्वीर उभर आई है। जिस दीवार पर यह तस्वीर बनी है उसे चमत्कार की दीवार भी कहा जा रहा है। 
 
दावा किया जा रहा है कि काले रंग की इस दीवार पर एक धुंधली सी छवी अलग से नजर आ रही है। इस आकृति पर फूलों की माला डाली गई है।
 
इसके बाद मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती गई। भीड़ की वजह से मंदिर को रात भर खुला रखना पड़ा। मंदिर खुले रहने से भक्तों की संख्या भी बढ़ती रही और मंदिर शुक्रवार दोपहर तक भी लगातार खुला हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख