न्यायपालिका को ‘गूंगा और बहरा’ कर रही है सरकार

Webdunia
शनिवार, 13 जनवरी 2018 (18:20 IST)
मुम्बई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ वस्तुत: विद्रोह करने वाले उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों की प्रशंसा करते हुए कहा कि न्यायपालिका को ‘गूंगा और बहरा’ बनाने के प्रयास हो रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि सरकार को मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन न्यायाधीशों के निर्णय की प्रशंसा की जानी चाहिए। इसकी अधिक संभावना है कि अब उनके खिलाफ एक जांच बैठा दी जाए। यद्यपि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कल मुम्बई यात्रा के समय पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यहां इतना महत्वपूर्ण क्या हो रहा है कि वह मुम्बई आ रहे हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘न्यायपालिका को गूंगा और बहरा बनाने के प्रयास हो रहे हैं।

अब सवाल यह उठता है कि क्या लोग देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं? केवल चुनाव जीतना शासन नहीं है।’’ शिवसेना प्रमुख ठाकरे से पूछा गया था कि वर्तमान शासन में क्या न्यायपालिका दबाव में दिख रही है। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन करने का न्यायाधीशों का निर्णय एक चौंकाने वाली बात के तौर पर आने कहा कि अब लोग यह सोचेंगे कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा करना चाहिए या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

मोबाइल चोरी के शक में मासूम को उल्टा लटकाया, पीटा, दिए बिजली के झटके

LIVE : गुजरात में कोरोना के 119 नए मामले, महाराष्ट्र में भी मिले 105 संक्रमित

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

अगला लेख